सरगुजा जिले के अंबिकापुर-बनारस मार्ग में अंबिकापुर नगर के समीप चठिरमा बैरियर के समीप मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।मृतकों में एक युवक एवं एक युवती शामिल हैं।बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन काफी तेज गति में था जिसके कारण वह मोड़ के पास वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और सड़क किनारे सीधे पेड़ में मार दिया। इस घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो वाहन में बैठे तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांचो युवक व की युवती नशे में धूत थे और वह अंबिकापुर से भटगांव की ओर जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात सरगुजा जिला के अंबिकापुर नगर से लगे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अंबिकापुर-बनारस रोड में चठिरमा मोड़ के पास सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। कार में दो लड़कियां और तीन लड़के सवार थे, सभी नशे में धूत थे।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार सीटों से उछल गए। कार के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए,सामने बैठे लोग घायल हो गए।पीछे बैठी एक नाबालिग छात्रा प्रमिला खुशी और युवक जतिन कुजूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है,सभी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं है।
मृतकों में जतिन कुमार कुजूर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जरिया जशपुर एवं प्रमिला खुशी उम्र 17 वर्ष भिट्ठीकला के रहने वाले थे।घायलों में वाहन चालक ड्राइवर अर्पित बड़ा उम्र 17 वर्ष निवासी सीतापुर,सारिका मिंज उम्र 17 वर्ष अनुपम राम 17 वर्ष हैं। सभी घायलों का उपचार अंबिकापुर नगर के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।



