Home छत्तीसगढ़ कोरबा: मुंहबोली बहन के साथ भाई ने किया अनाचार, पुलिस ने आरोपी...

कोरबा: मुंहबोली बहन के साथ भाई ने किया अनाचार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कुछ माह पहले जेल से बाहर

45
0

कोरबा थाना बालकोनगर अंतर्गत नाबालिक से अनाचार करने का गंभीर मामला सामने आया है, मामले में पीड़ित के परिजनों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बालको पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा थाना बालकोनगर अंतर्गत नाबालिक से अनाचार करने का गंभीर मामला सामने आया है, मामले में पीड़ित के परिजनों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बालको पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बालकों थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने  लगभग 11 वर्षीय नाबालिक को बहला फुसलाकर  घटना को अंजाम दिया है, आरोपी की पहचान सरना सिंकू (26) पिता शंकर सिंकू निवासी मुंडा मोहल्ला, लालघाट थाना बालकों के रूप में की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में थाना प्रभारी बालकों अभिंवकांत सिंह द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 115 (2), 65(2) BNS, तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। बताया जा रहा है पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी दरिंदे ने 11 मासूम के माँ को ये कहर अपने घर लाया की उसे भूख लग रहा है और खाना खाना है खाना नही बन रहा है माँ ने आरोपी की मासूमियत को देखते कहा बेटी अपने भैया के लिए जल्दी से खाना बनाकर आ जाना। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वो घर नही आई तो एक लड़का को उसके घर देखने भेजा इस दौरान युवक उसकी आवाज सुनकर भागने लगा और मासूम ने डरे सहमे अपनी आप बीती बताई आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भागने के फिराक में था। मासूम के परिजनों ने इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी जहा युवक भागने ही वाला था कि उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी दरिंदा सरना सिंकू कुछ साल पहले अपने मासूम बेटे को पटक कर मौत घाट उतारा था जहां इस मामले में जेल में दाखिल था और कुछ महंगी हुए हैं जहां वह जमानत में छूट कर आया हुआ था। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और ऐसे दरिंदे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी पूर्व में भी अपने पुत्र के हत्या के मामले में जेल जा चुका है, अदालत से मिली जमानत पर वह बाहर आया हुआ था इस दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here