Home छत्तीसगढ़ रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा: रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर और...

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा: रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर और होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय के यहां दबिश

50
0

वर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ में छापेमारी कार्रवाई जारी है। रायपुर में रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर के यहां और दुर्ग जिले में होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में ईडी की रेड पड़ी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में सुबह 6 बजे तीन इनोवा में सवार होकर टीम पहुंची। बताया जाता है कि इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म हैं। इस समहू के परिवार से जुड़े सदस्यों ने छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार में मिड डे मील का एक बड़ा काम किया था। होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय अग्रवाल हैं। वो दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े कारोबारियों में से एक हैं। सीआरपीएफ के जवान कारोबारी के घर पर मुस्तैद हैं।

बताया जा रहा है कि मनी-लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे। फिलहाल, तीन भाइयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन शुरुआती कार्रवाई में ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस ग्रुप के किस भाई के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है। चर्चा ये भी है कि तीनों भाइयों को ई़डी ने अपने जांच के दायरे में रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here