Home छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले की हुई पहचान,...

बाबा गुरु घासीदास की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले की हुई पहचान, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

54
0

भाटापारा में बाबा गुरु घासीदास जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी के खिलाफ थाना लवन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुड़ा में बाबा गुरु घासीदास जी की स्थापित प्रतिमा में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। यह घटना दिनांक 15 जुलाई 2025 की रात्रि लगभग 9:40 बजे सामने आई, जब सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।

सूचना मिलते ही थाना लवन प्रभारी अमित पाटले ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मूर्ति में तोड़फोड़ ग्राम जुड़ा निवासी अश्वनी रात्रे द्वारा की गई है। आरोपी ने लोहे की रॉड से बाबा गुरु घासीदास जी की मूर्ति पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त किया था।

पुलिस के अनुसार, अश्वनी रात्रे एक शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पूर्व में भी उसकी गतिविधियां संदिग्ध रही हैं। इस गंभीर धार्मिक आस्था से जुड़ी घटना को लेकर थाना लवन में आरोपी के विरुद्ध धारा 298 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

ग्रामवासियों में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है तथा मूर्ति की पुनर्स्थापना और आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आश्वासन दिया है कि दोषी को कानून के तहत सख्त सजा दि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here