Home छत्तीसगढ़ कोरबा: यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पर सरिया से हमला, पीटकर तोड़ा...

कोरबा: यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पर सरिया से हमला, पीटकर तोड़ा पैर, शराबियों ने घटना को दिया अंजाम

44
0

कोरबा के बालको से घर लौट रहे यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का दो युवक ने रास्ता रोक लिया। वे शराब पीने के लिए रूपए की मांग करने लगे। छात्र नेता ने रकम देने से मना किया तो बदमाश आक्रोशित हो गए।

कोरबा के बालको से घर लौट रहे यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का दो युवक ने रास्ता रोक लिया। वे शराब पीने के लिए रूपए की मांग करने लगे। छात्र नेता ने रकम देने से मना किया तो बदमाश आक्रोशित हो गए। उन्होंने मारपीट करते हुए सरिया से छात्र नेता पर हमला कर दिया। घटना में छात्र नेता का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे डॉयल 112 की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व छात्र नेता नितिन चौरसिया निवास करते हैं। वो शुक्रवार को किसी काम से बालको गए हुए थे, जहां बालको से फस्ट शिफ्ट ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। चौरसिया तानसेन चौक के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान शराब दुकान के सामने चखना और चिकन सेंटर में काम करने वाले राजेश कसेर नामक युवक ने आवाज लगाई। उन्होंने जान पहचान होने के कारण थोड़ी दूर सड़क पर अपनी बाइक रोक दी। राजेश उनके करीब पहुंचा और शराब के लिए रूपए की मांग करने लगा।  चौरसिया ने रूपए नही होने की बात कहीं, जिससे युवक आक्रोशित हो गया। उसने जबरिया जेब से रकम निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर युवक ने गाली गलौच शुरू कर दी।

इस बीच उसका दोस्त शराफत भी पहुंच गया। उन्होंने छात्र नेता से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सरिया से हमला भी कर दिया। अचानक हुए हमले से छात्र नेता सड़क पर जा गिरा। उनके पैर पर हमला किया  छात्र नेता का दाहिना पैर फ्रेक्चर हो गया। उन्होंने मदद के लिए 112 डॉयल कर सूचना दी। यह देख युवक मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे डॉयल 112 की टीम ने घायल छात्र नेता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुछ दिन पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर शराब भट्टी जहां घटना घटी है वहां से शराब भट्टी को हटाने के लिए महिलाएं काफी संख्या में एकत्रित हुई थी और विरोध प्रदर्शन किया गया था। महिलाओं ने बताया था कि आए दिन इस मार्ग पर शराबियों के द्वारा महिलाओं युवती और लोगो  पर कमेंट किया जाता है। इस बात को लेकर शराब भट्टी हटाए जाने की मांग की गई थी। शराबियों के द्वारा मारपीट का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार राजगीरों से मारपीट की जा चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here