कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट साझा कर ईडी की कार्रवाई पर कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल के साथ खड़ा है। वहीं अदाणी का भी जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर निशाना साधा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार सुबह एक्स पर पोस्ट साझा कर छत्तीगढ़ की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और लिखा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अदाणी को दे दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जंगलों को बर्बाद किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। लेकिन उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ईडी ने छापा मार दिया। इतना ही नहीं उनके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया।
आगे लिखा कि बीते 11 वर्षों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल के साथ मजबूती से खड़ा है।


