धमतरी में बड़ी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। वही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने धमतरी रेलवे स्टेशन समेत आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर बड़ी रेल लाइन का विस्तार कार्य की प्रगति का जायजा लिया है।उम्मीद है कि दिसंबर माह तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।अवधेश कुमार ने कहा धमतरी रेक पाइंट के मामले में क्रिटिकल स्थल है। जिले में अभी कुरुद क्षेत्र में ही रेक पाइंट के लिए स्थान चयनित है।धमतरी के आसपास दो अन्य स्थानों को रेक पाइंट के लिए सर्वे कराया जाएगा।उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास प्लेटफार्म, गुड्स टर्मिनल बनाए जाने के लिए संभावित जगहों की पूरी जानकारी ली है।वही रेलवे स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकलने के रास्ते के लिए भी उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की।बता दे कि रायपुर से धमतरी बड़ी रेल लाइन बिछाने के कार्य के तहत डांडेसरा, सेंचुआ तक लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।वही रेलवे स्टेशन के पास वर्षों से काबिज लोगों को हटाने का कार्य पिछले दिनों से चल रहा है।अब निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए उन्हें अन्यत्र शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है,ताकि रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द पूरा हो सके।



