Home छत्तीसगढ़ पाटन ब्लॉक के ग्राम गुढियारी में स्थित आरा मिल में फारेस्ट विभाग...

पाटन ब्लॉक के ग्राम गुढियारी में स्थित आरा मिल में फारेस्ट विभाग ने सुबह सुबह दी दबिश

56
0

 ब्यूरो चीफ रतन कुमार

बड़ी संख्या में लकड़ी का भंडारण मिला

स्थानीय लोगों ने कहा अवैध रूप से संचालित हो रहा था आरा मिल

जांच में जुटी फारेस्ट विभाग की टीम
दुर्ग- सोमवार को सुबह फॉरेस्ट विभाग की टीम ने पाटन ब्लॉक के ग्राम गुढ़ियारी में स्थित एक आरा मिल में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट विभाग को सूचना मिली थी कि यहां पर आरा मिल में बहुत सारे लकड़ी डंप पड़ी है वही आरा मिल के संचालक से दस्तावेज भी मांगे जा रहे हैं। फॉरेस्ट विभाग जांच में जुट गया है कि, आराम मिल अवैध चल रही थी या फिर अनुमति लिया गया है। सुबह-सुबह फॉरेस्ट विभाग के एसडीओ के नेतृत्व में उसकी पूरी टीम आरा मिल पर दबिश दी है। बड़ी संख्या में वहां पर लकड़ी मिली है। जिसकी गिनती कर पंचनामा बनाया जा रहा है।

 

आरा मिल के संचालक से भी फॉरेस्ट विभाग पूछताछ करेगी। गाडाडीह के आसपास बहुत से आरा मिल संचालित है जिसमें आशंका जताया जा रहा है कि कई ऐसे आरा मिल है जहां पर नियमों के विपरीत काम किया जा रहा है। इस पर भी अंकुश लगाया जाना जरूरी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो का कहना है कि सभी आरा मिल की जांच किया जाना चाहिए राजस्व और फॉरेस्ट विभाग की एक टीम बनाकर जांच किया जाए तो इन आरा मिलो पर ढेर सारी खामियां मिल जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here