जीपीएम जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पड़कर चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है साथ ही चोरों के पास से आठ लाख से अधिक के आभूषण एवं नगदी बरामद किया है। चोर गिरोह घूम-घूम कर सूने घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था, जिले में 5 एवं 6 मार्च को शिव प्रसाद पेंद्रो एवं 15 16 जून को शंकर कुशवाहा के मकान में ताला काट कर चोरी हुई थी दोनों ही चोरी की घटनाओं में चोरी का तरीका लगभग एक जैसा था। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी में उसे कुछ सुराग मिले इसके बाद पुलिस ने अनूपपुर जिले के रामनगर वार्ड क्रमांक 9 के रहने वाले सूरज पटेल एवं पंकज सिंह मरावी को गिरफ्तार किया पूछताछ करने के बाद चोरों के पास से 5:30 किलो चांदी 43000 नगद सहित ताला काटने के लिए प्रयुक्त होने वाला कटर जप्त किया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि दोनों चोरों ने चोरी करके सभी आभूषण शहडोल जिला के केशवाही के रहने वाले प्रिंस सोनी को बेचे थे चोरों ने चोरी के पैसे से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी खरीदी थी जिसमें वे रेकी का काम किया करते थे। सभी आरोपियों के विरुद्ध अनूपपुर एवं अन्य थानों में पांच से अधिक चोरी के ही मामले दर्ज हैं पुलिस के अनुसार यह सभी आदतन चोर हैं एवं लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे फिलहाल पुलिस इसे और पूछताछ कर रही है।



