Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा: जिले के दौरे पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, जनपद कार्यालय में...

बेमेतरा: जिले के दौरे पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, जनपद कार्यालय में लगाए पौधे

37
0

बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज बुधवार को जिले के दौरे पर रहें। उन्होंने जनपद पंचायत परिसर बेमेतरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए व पौधेरोपण किया।

बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज बुधवार को जिले के दौरे पर रहें। उन्होंने जनपद पंचायत परिसर बेमेतरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए व पौधेरोपण किया। मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि समाज में मातृत्व के सम्मान को प्रकृति से जोड़ना है।

यह पहल हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि जैसे मां हमें जीवन देती है, वैसे ही पेड़ हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन), छांव, जल और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। मां और वृक्ष दोनों जीवनदाता हैं। नीलगिरी का पौधा, जो औषधीय गुणों से भरपूर और वायुमंडल को शुद्ध करने वाला वृक्ष है, इस मुहिम के लिए विशेष रूप से चयनित किया गया। यह न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक होता है, बल्कि भूमि की उर्वरता को भी बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भी इस अभियान से जुड़ें व कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएं। इस कार्यक्रम के बाद वे सरपंच संघ की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सबकी मेहनत व समर्पण ही गांवों को समृद्ध और सशक्त बनाता है। हम सब मिलकर नवाचार और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here