छत्तीसगढ़ में ‘लाल आतंक’ को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। बस्तर संभाग में 67 नक्सलियों ने आज 24 जुलाई को हरेली तिहार पर सरेंडर किया है। इनमें कांकेर जिले में 13, नारायणपुर जिले में 8, सुकमा में 5, दंतेवाड़ा में 16 और बीजापुर में 25 नक्सलियों ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आठ नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। इन नक्सलियों पर 33 लाख रुपये के इनाम घोषित थे। इन आठ नक्सलियों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं। दंतेवाड़ा एसपी रॉबिंसन गुरिया ने मामले की पुष्टि की है।



