Home छत्तीसगढ़ कबीरधाम: भाजपा विधायक भावना बोहरा की 151 किमी की पैदल कांवड़ यात्रा...

कबीरधाम: भाजपा विधायक भावना बोहरा की 151 किमी की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी, भोरमदेव मंदिर में किया जलाभिषेक

22
0

रविवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा महिला विधायक भावना बोहरा की 151 किमी की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी हो गई है।

रविवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा महिला विधायक भावना बोहरा की 151 किमी की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी हो गई है। मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक (एमपी)से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरे हर्ष-उल्लास के साथ भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ पूर्ण हुई। इस मौके पर लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह पल मेरे लिए परम गौरव का क्षण है, छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-शांति और प्रदेश की समृद्धि के लिए जो संकल्प एवं कामना लेकर 21 जुलाई को हमने यह यात्रा प्रारंभ की थी और लगभग 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों ने पुण्य यात्रा में हर कदम पर अपनी सहभागिता निभाई,जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ। इसके साथ ही कबीरधाम जिले के सभी मेरे परिवारजनों, विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठन के सदस्यों, भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा एवं महिला मोर्चा, तथा क्षेत्रवासियों द्वारा अपनत्व,स्नेह व  भव्य और आत्मीय स्वागत ने प्रतिदिन हमारी इस यात्रा को नई उर्जा प्रदान की।

इस दौरान घने जंगलों, पर्वतों, बीहड़ रास्तों, उफनती नदियाँ और घनघोर बारिशों का सामना करने के लिए भगवान भोलेनाथ और मां नर्मदा की भक्ति से हमें शक्ति मिली और यह यात्रा पूरी हुई। इस यात्रा ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। सावन माह आस्था, अनुशासन और सेवा का अद्वितीय संगम है, जहां हर भक्त महादेव के प्रति आस्थावान होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं, तो वहीं कांवड़ यात्रा एक ऐसी परंपरा है, जो भक्ति, समर्पण और सामाजिक एकता का अनूठा संगम है। यह न केवल भगवान शिव के प्रति हमारी निष्ठा को दर्शाती है, बल्कि हमें मानवता, पर्यावरण संरक्षण और आत्म-शुद्धि के मूल्यों से भी जोड़ती है।इस अवसर पर लगभग 15 हजार की संख्या में जिला कबीरधाम के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठन के सदस्यगण एवं शिवभक्त व श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here