दुर्ग में मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप के मामले में दो ननों की गिरफ्तारी पर प्रदेश में सिसायत अब तेज हो चुकी है। ननों से मुलाकात करने के लिए आज दिल्ली से पांच सांसदो का दल दुर्ग के केंद्रीय जेल मुलाकात करने पहुंचा।
दुर्ग में मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप के मामले में दो ननों की गिरफ्तारी पर प्रदेश में सिसायत अब तेज हो चुकी है। ननों से मुलाकात करने के लिए आज दिल्ली से पांच सांसदो का दल दुर्ग के केंद्रीय जेल मुलाकात करने पहुंचा। सांसदो में बेनी बहनन,फ्रांसिस जॉर्ज , एनके प्रेमचंदन, अनिल ए थॉमस के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी और कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उल्का और जरीता लैतफ़लांग भी शामिल हैं।ननों से मुलाकात के बाद ये सभी सांसद अपनी रिपोर्ट तैयार कर कांग्रेस के आलाकमान को सौंपेंगे।ये माइनॉरिटी पर सीधा अटैक है।उन्होंने कहा कि तीनों महिलाओं की उम्र 21, 23 और 25 साल है। जिन्हें काम करने के लिए ले जा रहे थे।लेकिन बजरंग दल ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का झूठा आरोप लगा दिया।यह धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला किया जा रहा है।
आज केरल के कांग्रेसी सांसदों ने जहां केंद्रीय जेल के महिला बंदी में बंद ननो से मुलाकात की।और उन पर की कार्रवाई को लेकर प्रश्न चिन्ह उठाएं।तो वहीं सीपीआई के सांसद पीपी सुमीर,के राधाकृष्णन,एए रहीम, जोस के मणि,एनी राजा और वरिष्ट नेत्री वृंदा करात सहित CPI के नेता भी दिल्ली से दुर्ग पहुंचे। और मानव तस्करी के मामले में केंद्रीय जेल में बंद ननो से मुलाकात करने पहुंचे थे।लेकिन जेल प्रबंधन के द्वारा उन्हें ज्यादा समय बीतने का हवाला देकर मिलने नही दिया गया। कर । वही उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ननो के साथ दुर्व्यहार हुआ है।हिंदूवादी संगठन ने उनके साथ जो गलत तरीके से करवाई की गई है।



