पीड़ित हेमा एलआईसी में बीमा सखी एजेंट है, जहां अपनी कमाई हुई रकम को जमा कर रखा था और जरूरत पड़ने पर निकलने के लिए बैंक आई थी। हेमा साहू ने आरोप लगाते हुए बताया कि बैंक प्रबंधन ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें पुलिस से शिकायत करने को कहा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कोरबा मुख्य शाखा में एक महिला के साथ बड़ी जालसाजी की घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार, दो संदिग्ध महिलाओं पर बैंक में तुलसी नगर निवासी हेमा साहू नामक महिला के पर्स से 40 हजार रुपये पार कर देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा हैं कि उक्त महिला हेमा साहू अपनी धनराशि निकालने के लिए बैंक पहुंची थी। इस दौरान दो संदिग्ध महिलाओं ने उनके पीछे खड़े होकर उनके पर्स से रकम पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं तेजी से बैंक से बाहर निकल गईं। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
हेमा साहू ने बताया कि एक बजे लगभग वो बैंक आई और 40 हजार निकालने के बाद पैसे पर्स में रखे, उसके बाद पासबुक को प्रिंट आउट कराने बाहर मशीन पर गई जहां मशीन में प्रिंट आउट नहीं हुआ तो अंदर आकर काउंटर पर बैठी और उसका ध्यान उसमें लग गया, इस दौरान चालाकी से पर्स से पैसे पार कर किए। इसकी जानकारी तब हुई जब वो पासबुक को प्रिंट आउट कराकर पर्स के अंदर रख रखी थी, तब तक महिलाएं भाग गई थीं।
हेमा एलआईसी में बीमा सखी एजेंट है, जहां अपनी कमाई हुई रकम को जमा कर रखा था और जरूरत पड़ने पर निकलने के लिए बैंक आई थी। हेमा साहू ने आरोप लगाते हुए बताया कि बैंक प्रबंधन ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें पुलिस से शिकायत करने को कहा। इस घटना ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर किया है। पुलिस ने लोगों से अपील कि है कि वे अपनी पर्स और धनराशि की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें।
सीएसईबी चौकी प्रभारी भानू यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। कुछ दिनों पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका चौक के पास रुचि स्टील पैलेस के संचालक की पत्नी सुभाष चौक से ऑटो में बैठकर जा रही थीं, जहां पहले से दो महिला ऑटो में बैठी थीं। घंटा घर के पास उतरीं तो उसके गले का हार नहीं था। संभावना जताई जा रही है कि दोनों वहीं महिला हैं।



