Home छत्तीसगढ़ ग्राम खिलोरा में आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर संपन्न

ग्राम खिलोरा में आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर संपन्न

84
0

 

ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा

भाटापारा। आयुक्त आयुष विभाग छ. ग.शासन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.गोदावरी पैंकरा बलौदाबाजार के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 29 /7 /25 को निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन सिमगा ब्लॉक के ग्राम खिलोरा के महामाया चौक में किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम की सरपंच श्रीमति अनीता साहू एवं जनपद सदस्य श्री मति नर्मदा साहू जनप्रतिनिधि श्री कुंभ साहू श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा आदि के द्वारा भगवान धनवंतरी की पूजा के साथ हुआ। शिविर में निःशुल्क बी पी जांच, शुगर जांच,नेत्र जांच ,दंत परीक्षण, एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण तथा काढ़ा वितरण किया गया।

387 लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिला। उक्त शिविर में शिविर प्रभारी डॉ नम्रता सिंघानिया,डॉ सुरेश मेहता,डॉ अनिता, डॉ रितु रानी वर्मा, डॉ अदिति सोनवानी,डॉ प्राची चंद्रा एवं दंत चिकित्सक डॉ सोनम वर्मा (CHC सुहेला) , नेत्र सहायक श्रीमति गायत्री वर्मा( प्रा.स्वा.केंद्र हथबंद ), लैब तकनीशियन श्री योगेन्द्र वर्मा ( प्रा.स्वा.केंद्र हथबंद ),फार्मासिस्ट श्री गोविंद पैकरा ,बद्री प्रसाद शाह औषधालय सेवक रामगोपाल वर्मा ,कुसुम राजवाड़े, घनश्याम गायकवाड़ ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में आए लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय,घरेलू उपचार,बरसाती बीमारियों से बचने के आवश्यक सुझाव,उच्च रक्तचाप,रक्त शर्करा आदि से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी भी दी गई एवं पम्पलेट वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here