Home छत्तीसगढ़ बालोद: तत्कालीन मुख्यमंत्री के स्वर्गीय माताजी के नाम पर चल रहा गार्डन...

बालोद: तत्कालीन मुख्यमंत्री के स्वर्गीय माताजी के नाम पर चल रहा गार्डन सील, जानें आखिर क्यों हुई कार्रवाई

55
0

बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरदा में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वर्गीय माता बिंदेश्वरी देवी के नाम से बनाए गए पार्क को आज प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया वहीं उसके ठीक एक दिन पहले इस पार्क की बिजली कांट दी गई वहीं पूरे मामले में अब सियासत भी गरमाने लगी है दरअसल प्रशासन ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया तो भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी आस्था पूर्व मुख्यमंत्री के स्वर्गीय माता जी के साथ हैं लेकिन उनके ही नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय माता जी के नाम का दुरुपयोग किया है वहीं कांग्रेस ने कहा कि भूपेश बघेल जी के नाम को खराब करने साजिश रची जा रही है पार्क को ग्रामीणों ने बनाया था उसकी श्रद्धा उनके साथ थी इसलिए इसका नाम स्वर्गीय माता जी के नाम से रखा गया था। आज सुबह लगभग नौ स्थानीय तहसीलदार पुलिस प्रशासन की टीम ने बिंदेश्वरी देवी पार्क पहुंचकर इस जगह को सील कर दिया और यहां पर कागज भी चश्मा किया गया है कि आगामी आगे तक इस पार्क को ना खोला जाए दरअसल गांव के लोगों और सरपंच की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है सरपंच श्रीमती मीरा ठाकुर ने बताया कि यहां पर जो पार्क संचालित हो रहा था वहां बेतहाशा बिजली का उपयोग किया जा रहा था लेकिन किसी तरह का कोई मीटर नहीं लगाया गया है और ना ही इसके संदर्भ में पंचायत को किसी तरह की अनुमति के लिए आवेदन किया गया है उन्होंने बताया कि नियमों को तक में रखकर इस उद्यान का संचालन किया जा रहा था जिस पर शिकायत की गई थी और प्रशासन ने आज इस पर कार्रवाई की है। दरअसल, स्वर्गीय बिंदेश्वरी देवी के नाम से बने स्पार्क का उद्घाटन वर्ष 2023 में 10 जुलाई को किया गया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए थे इस दौरान मां को याद कर पूर्व मुख्यमंत्री काफी भावुक हुए थे और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े थे लेकिन इस पार्क में नियमों की धज्जियां कुछ स्थानीय लोगों द्वारा उड़ाई गई जिसके बाद इस पार्क को आखिर सेल करना पड़ गया इस पार्क में स्वर्गीय बिंदेश्वरी देवी की प्रतिमा भी बनाई गई है और यहां सील करने पर यह विषय इसलिए बड़ा हो जाता है क्योंकि यह तत्कालीन मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़ा हुआ विषय है अब आगे देखना यह होगा कि यह पार्क का मामला आखिर कहां तक जाता है।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने पूरे मामले पर कहा कि हमारी श्रद्धा और सम्मान तत्कालीन मुख्यमंत्री के माता जी के साथ जुड़ा हुआ है लेकिन उनके जो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था उन्हें सम्मानित जनरल ढंग से संचालन करना था उनके द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री की संवेदनाओं का फायदा उठाकर उनकी मां के नाम का फायदा उठाकर गलत ढंग से उद्यान संचालित किया गया जिस पर आज कार्रवाई हुई है वही महामंत्री सौरभ लुनिया ने कहा कि यह पर आखिर किसने बनवाई इसका संचालन कौन कर रहा था कि मध्य से यह बनाया गया था इसकी पूरी जांच होनी चाहिए कांग्रेसियों ने अपने ही तत्कालीन मुख्यमंत्री की माता जी के नाम को भी नहीं छोड़ा और इस तरह से उनके नाम कभी दुरुपयोग किया है इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री कृष्णा दुबे ने बताया कियह पर के स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया था उनकी श्रद्धा मुख्यमंत्री के माता जी के साथ थी इसलिए उनका नामकरण किया गया था इतने वर्षों से यह संचालित है अब आखिर क्या पीड़ा भारतीय जनता पार्टी के लोगों को हुई कि उसने इन्हें षडयंत्र पूर्वक ढंग से बंद करवा दिया पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और उनसे जुड़े हुए सभी लोगों को परेशान करने और साजिश करने के यहां पर षड्यंत्र रची जा रही है लेकिन हम सब डरने वालों में से नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here