जगदलपुर में लोहंडीगुड़ा के धुरागाँव में रहने वाली एक एएनएम ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
जगदलपुर में लोहंडीगुड़ा के धुरागाँव में रहने वाली एक एएनएम ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैंगा ने बताया कि लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के उसरीबेड़ा धुरागाँव निवासी शालिमा बघेल 30 वर्ष जो एएनएम के पद में मर्दापाल में काम कर रही थी, 4 भाई बहनों में दूसरे नम्बर की थी, वही पिता गाँव के ही एक स्कूल में शिक्षक है, वही एक भाई कोंडागाँव में है तो दूसरा भाई जगदलपुर में रहता था, वही एएनएम शालिमा बघेल घर मे कोई नही होने के कारण अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
देर शाम जब चाचा घर पहुँचे तो देखा कि शालिमा फंदे में लटकी हुई थी, जिसके बाद आसपास के लोगो को मामले की जानकारी दी गई, वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया, राखी के 8 दिन पहले बहन ने आत्महत्या क्यों कि ये परिजनों से लेकर किसी को भी नही थी, इसके अलावा शालिमा शादीशुदा होने के बाद अपने पति से अलग रह रही थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




