प्रदेश में लगातार हो रही गौवंशों की मौत और उनकी बदहाली को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली यह यात्रा गौवंशों की रक्षा और उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध स्वरूप आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि हाल के दिनों में सिर्फ बिलासपुर जिले में ही सड़क हादसों और अन्य कारणों से 50 से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। प्रदेश की सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन सरकार और जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए श्रद्धालुओं ने कांवड़ में पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे। वहां भगवान शिव को जल अर्पित कर नंदी और गौ माता की रक्षा के लिए प्रार्थना की कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि गौवंशों के संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाई जाए। सड़क हादसों से उनकी मौत रोकने के लिए सुरक्षित गोशालाओं की व्यवस्था की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा केवल आस्था नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्व भी है।



