Home छत्तीसगढ़ पुण्यतिथी पर श्रद्धाजंलि व भिक्षुक भोजन

पुण्यतिथी पर श्रद्धाजंलि व भिक्षुक भोजन

38
0

भाटापारा।नगर रत्न,सिंधु गौरव श्री हजारीलाल जी छाबड़िया भाटापारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सेवा,संस्कार,धार्मिक परम्पराओं,मर्यादाओं को जीवित रखने के लिए समर्पित किया,समाज के मुखिया,राजनैतिक के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाभाव, मृदभाषी व सहज सरल स्वभाव से आम जनमानस में अपनी विशेष छाप छोड़ी।आज उनकी 4अगस्त को 9 वीं पुण्यतिथी के अवसर पर श्री प्रेमप्रकाश मंडल द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र जिसमें प्रतिदिन गरीबों को भोजन खिलाने अनवरत सेवा की जा रही है उसमें आज भोजन की सेवा परिवार द्वारा की गई एवं स्व.श्री हजारी लाल जी छाबडिया की सेवाओं को याद करते हुए पूज्य सेन्ट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष इंदरलाल थारानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश बालानी,पूज्य बिरादरी पंचायत के अध्यक्ष भीषम गुरयानी नंदलाल तनवानी,सहित चन्द्रपाल बागवानी, तुलसीदास आर्य,सुशील सबलानी,पं.प्रेम शर्मा,किशोर दावानी, गोपी पारप्यानी,पूरन शोभवानी, राधाकिशन थारानी, ताराचंद किंगरानी,जयराम बजाज,सुरेश वाधवानी,नितिन भोजवानी व समाजजनों द्वारा श्रद्धाजंलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here