दिनांक 7/8/2025 को आयुष ग्राम हथबंद में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान जागरूकता शिविर एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ नम्रता सिंघानिया द्वारा आवश्यकतानुसार हितग्राही महिलाओं को शतावरी चूर्ण,अश्वगंधा चूर्ण, सौभाग्य शुंठी पाक,द्राक्षासव आदि आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया ।गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ नम्रता सिंघानिया,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कादंबनी शुक्ला, सहयोगी के रूप में पूजा प्रजापति,रोशनी निषाद एवं हितग्राही महिलाएं चित्ररेखा, तानी,विनीता,रोशनी,आरती, रुक्मिणी,प्रीति,रश्मि,यशोदा, जानकी,रामायण, हठीयारिन आदि उपस्थित थे।





