कोरबा जिले के पुलिस सहायता केन्द्र-मानिकपुर थाना-कोतवाली में एक गंभीर मामला दर्ज हुआ था। एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू को पुलिस ने 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा जिले के पुलिस सहायता केन्द्र-मानिकपुर थाना-कोतवाली में एक गंभीर मामला दर्ज हुआ था। एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू को पुलिस ने 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू उर्फ धन्नु, उम्र-43 वर्षीय मूलतः सहसा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा, का रहने वाला है और पिछले कई साल से मानिकपुर डीपरापारा में निवास करता है। आरोपी को 72 घंटे के भीतर मानिकपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है।
बताया जा रहा है कि पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है जहां आरोपी 43 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार ने अपने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। धर्मेंद्र कुमार पहले से शादीशुदा है और उसकी दो पत्नी है दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं जिसे छोड़ दिया है अब मानिकपुर क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ शादी कर साथ में रह रहा था महिला भी शादीशुदा है और उसका पति भी पिछले कई साल से छोड़ दिया है जहां अपने दो बेटियों के साथ में रहती है।




