Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी 33 जेलों में रक्षाबंधन का पर्व समारोहपूर्वक तथा...

छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी 33 जेलों में रक्षाबंधन का पर्व समारोहपूर्वक तथा शालीनता से मनाया गया

37
0

विशेष प्रतिनिधि द्वारा
रायपुर। आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी 33 जेलों में रक्षाबंधन का पर्व समारोहपूर्वक तथा शालीनता से मनाया गया
– कुल 7579 बंदियों को उनकी 19401 बहनों द्वारा जेल में आकर राखी बांधी गई।
– इस अवसर पर बंदियों को स्पेशल भोजन भी दिया गया।
– केंद्रीय जेल, बिलासपुर में राखी बांधने वाली प्रत्येक बहन को उपहार के रूप में एक पौधा प्रदान किया गया।


– रायपुर संभाग की जेलों में 1936 बंदियों को 4069 बहनों ने, दुर्ग संभाग की जेलों में 1634 बंदियों को 6174 बहनों ने, बिलासपुर संभाग की जेलों में 2419 बंदियों को 6585 बहनों ने, सरगुजा संभाग संभाग की जेलों में 931 बंदियों को 1577 बहनों ने तथा बस्तर संभाग की जेलों में 659 बंदियों को 996 बहनों ने राखी बांधी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here