राजधानी रायपुर में लूटपाट की वारदाथें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सोमवार को दिनदहाड़े 15 लाख रुपये की उठाइगिरी का मामला सामने आया है।
राजधानी रायपुर में लूटपाट की वारदाथें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सोमवार को दिनदहाड़े 15 लाख रुपये की उठाइगिरी का मामला सामने आया है। पंडरी कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार दो लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना पर क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुटी हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार लूट की यह वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई। कारोबारी चिराग जैन ऑफिस जा रहा था, इसी बीच कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका फिर नगदी समेत सोने चांदी के अंगूठी, चैन लूटकर फरार हो गए।
चिराग ने बताया कि लुटेरे जिस बाइक पर सवार थे, उसके नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखे थे, बल्कि अंग्रेजी में बॉस लिखा हुआ था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आस-पास के इलाको में नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।




