Home छत्तीसगढ़ भाटापारा में एनीकट में नहाते समय तेज बहाव में बहा बालक, परिजनों...

भाटापारा में एनीकट में नहाते समय तेज बहाव में बहा बालक, परिजनों में पसरा मातम

27
0

भाटापारा शहर के समीप ग्राम कुम्हारखान स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, करीब 10 वर्षीय बालक एनीकट में नहा रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, लेकिन लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस बीच ग्रामीणों ने मामले की सूचना भाटापारा ग्रामीण थाना को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि एनीकट में पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है। वहीं, इस हादसे से पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here