Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर: एनएमडीसी किरंदुल के प्लांट में बीती रात लगी आग, करोड़ों का...

जगदलपुर: एनएमडीसी किरंदुल के प्लांट में बीती रात लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

33
0

दंतेवाड़ा जिले में किरंदुल में स्थित एनएमडीसी प्लांट में बीती रात आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद आग बुझाने के लिए दल को भी लगाया गया, बताया जा रहा है कि पहाड़ से लौह अयस्क लाने वाले कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से प्रोडक्शन कार्य को रोक दिया गया, जहाँ करोड़ों का नुकसान होने की बात सामने आई है। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल स्थित एनएमडीसी के प्लांट में सोमवार की रात आग लगने से हड़कंप मच गया है। NMDC के प्लांट में कन्वेयर बेल्ट में आग लगने की बात सामने आई है, बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 12 फाइन और कैंप के नजदीक कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग लगी है, इस मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। आग लगने के कारणों का खुलासा देर रात तक नहीं हो पाया था। आग लगने की वजह से प्रोडक्शन कार्य को रोक दिया गया था। इस दौरान करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्लांट की मशीनरी सिक्योरिटी टीम सुबह तक प्रोडक्शन शुरू करने की कोशिशों में जुटी हुई है। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। आग इतनी भयानक थी कि दूर रहने वाले लोग भी आग को देख रहे थे, आग लगने से करीब 200 मीटर से अधिक बेल्ट में आग लग गई है। शुरू में करीब 50 मीटर बेल्ट ही आग की जद में थी, लेकिन देखते ही देखते आग फैली और करीब 200 मीटर तक आग फैल गई, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिस कन्वेयर बेल्ट में आग लगी है। उन्हीं कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से लौह अयस्क को पहाड़ों से नीचे लाया जाता है। इस आगजनी से एनएमडीसी का प्रोडक्शन फिलहाल रुका हुआ है। जिससे करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जल्द ही प्रोडक्शन फिर से शुरू करने की कोशिश चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here