छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां तीन युवकों की हत्या हुई है। इस वारदात से पूरे धमतरी जिले में सनसनी फैल गई।
छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुछ हमलावरों ने मिलकर तीन युवकों की हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड से जिले में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
बीती रात रायपुर से कुछ युवक धमतरी के अर्जुनी थाना इलाके के सेमरा गांव के रहने वाले राहुल के यहां पहुंचे थे। इस दौरान रायपुर से आए दो भाई सुरेश तांडी (34) नितिन तांडी (32) संतोषी नगर, आलोक ठाकुर (28) सेजबहार अपने अन्य एक दोस्त और राहुल के साथ देर रात खाना खाने के लिए निकले।




