Home छत्तीसगढ़ कोरबा: ट्रेडर्स दुकान में हुई सेंघमारी, दुकान का पिछला हिस्सा तोड़ घुसा...

कोरबा: ट्रेडर्स दुकान में हुई सेंघमारी, दुकान का पिछला हिस्सा तोड़ घुसा चोर, करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

43
0

दुकान संचालक ने इसकी शिकायत तत्काल हरदीबाजार थाना पुलिस को दी। दुकान संचालक ने बताया कि दुकान में कलर बनाने वाला एक सॉफ्टवेयर था उसे भी चोर ले गए हैं चोरों की सारी करतूत दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है

कोरबा के हरदी बाजार थाना अंतर्गत हरदी बाजार स्थित बी एन जी पब्लिक स्कूल के पास किशन ट्रेडर्स में हुआ सेंधमारी, सोमवार रात्रि दो अज्ञात चोरों दीवाल को तोड़ कर  दुकान के  अंदर लगभग 12:00 बजे रात्रि को घुसा  काउंटर से बिल पर्ची ,मोबाइल, पैसा ,सहित कीमती सामान लगभग 40 से 50 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गया।  दुकान संचालक लेखराम राठौर पिता ईश्वर सिंह राठौर ने बताया कि मंगलवार की सुबह रोज की तरह सुबह दुकान खोला  तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा हुआ था और जब अंदर घुसा तो देखा दीवार टूटा टूटा हुआ है जहाँ सेंध मारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

दुकान संचालक ने इसकी शिकायत तत्काल हरदीबाजार थाना पुलिस को दी। दुकान संचालक ने बताया कि दुकान में कलर बनाने वाला एक सॉफ्टवेयर था उसे भी चोर ले गए हैं चोरों की शादी करतूत दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जहां जो लोहे के संबल से तोड़कर अंदर घुसा और  लोगे का सबल से तोड़कर अंदर घुसा और चोरी कर फरार हो गया। लगातार हो रही चोरी और लूट जैसी घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है कुछ दिनों पहले ही पिछले 48 घंटे में अलग-अलग जगह पर महिला के गले से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई थी पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। इस क्षेत्र की व्यवसाईयों ने मांग की है कि एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए वही पेट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए ताकि लोग सुरक्षित रहे।

हरदी बाजार पुलिस मूवावने करने पहुंचे इसी तरह हरदी बाजार क्षेत्र में दिनो दिन चोरी का घटना बढ़ता ही जा रहा है एक माह में तीन चोरी बस स्टैन में राधे मोबाइल शाप,हनुमान मंदिर से ताला तोड़ कर दान पेटी से पैसे कि चोरी,एवं  महिलाओं से चैन स्कैनिंग की लूट अब सोमवार रात्रि किशन ट्रेडर्स में सेंद मारी देखना होगा  चोर कब तक पुलिस के शिकंजे में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here