Home छत्तीसगढ़ महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने पुलिस प्रशासन को बांधी राखी,...

महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने पुलिस प्रशासन को बांधी राखी, अधिकारियों से लिया सुरक्षा का संकल्प

56
0

थानखम्हरिया। नगर की महिला स्व. सहायता समूह की बहनों ने रक्षाबंधन पर्व पर तहसील ऑफिस, थाना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम तहसीलदार मोरध्वज साहू, प्रदीप तिवारी नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी द्वारका प्रसाद देश लहरें जी को तिलक लगाया। आरती उतारी, मिठाई खिलाई और राखी बांधी। तहसीलदार मोरध्वज साहू ने भावुक होकर समूह की बहनों को जीवन में अपने कार्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात थाना प्रभारी देश लहरे ने समूह की महिलाओं सहित सभी महिलाओं की रक्षा का संकल्प लिया।

आगे महिला स्व. सहायता समूह कर्मियों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख समृद्धि की शुभकामना दी। उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा के प्रति अपना गहरा सम्मान भी व्यक्त किया। इस मौके पर सरोज सिन्हा, संतोषी कुंभकार ने कहा कि जब देश की सीमाएं सुरक्षित है। तभी घर आंगन में शांति और खुशहाली है। इसके लिए वह सदैव इन वीर जवानों की आभारी रहेंगी। इस अवसर पर अनिल सिंघानिया, प्रमोद सिंघानिया, किशन दास मानिकपुरी, विजय वैष्णव, लोकेश साहू, श्रीमती स्वाति ध्रुव, श्रीमती वर्षा राजपूत, जगतारण नारंग, प्रधान आरक्षक अजय लहरें, प्रधान आरक्षक बलदेव निषाद उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here