Home छत्तीसगढ़ गाड़ी के उड़े परखच्चे, छह की मौत: इंदौर से घूमने निकले सात...

गाड़ी के उड़े परखच्चे, छह की मौत: इंदौर से घूमने निकले सात दोस्त, उज्जैन के बाद जा रहे थे जगन्नाथ पुरी

57
0

राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना बाघनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। सात दोस्तों का एक समूह इंदौर से घूमने निकला था। उज्जैन घूमने के बाद, वे छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा के पुरी जा रहे थे।

राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई,जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार,मध्यप्रदेश की एक कार में 7 लोग सवार थे, जो नागपुर की तरफ से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे,इस दौरान कार और ट्रक की टक्कर हो गई,हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच बागनदी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

छह लोग इंदौर से होते हुए उज्जैन दर्शन कर राजनांदगांव नेशनल हाईवे से जगन्नाथ पुरी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ जिसमें मृतक आकाश मौर्य,मृतक गोविंद,मृतक अमन राठौर,मृतक नितिन यादव,मृतक संग्राम केसरी और घायल सागर यादव शामिल हैं। सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जो आपस में परिचित हैं, कार में सवार होकर जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए जा रहे थे।

राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना बाघनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब पीड़ित पड़ोसी राज्य ओडिशा जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के सात दोस्तों का एक समूह इंदौर से घूमने निकला था। उज्जैन घूमने के बाद, वे छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जा रहे थे।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि चालक को शायद झपकी आ गई होगी, जिससे कार विपरीत लेन में चली गई। उन्होंने बताया कि कार दूसरी दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं और उसे यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान आकाश मौर्य (28), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34) (सभी मध्य प्रदेश निवासी) और संग्राम केसरी (ओडिशा निवासी) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here