Home छत्तीसगढ़ लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर अर्थदंड, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश...

लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर अर्थदंड, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया

31
0

काम में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर अर्थदंड लगाया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधु समेत तीन एसआई पर 2-2 हजार का अर्थदंड लगाया है। साथ ही नेवई थाना के एक आरक्षक का एक साल का इंक्रीमेंट भी रोका है।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। आदेश में स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरती है। जिसके चलते चौकी प्रभारी पर 2 हजार का अर्थदंड से दंडित किया गया है। आरोप है मॉडल टाउन निवासी हेमचंद्र सिल्हरे की 26 वर्षीय बेटी 27 जुलाई को नौकरी की तलाश में पुणे गई थी। 8 अगस्त को उसकी परिजनों से बातचीत हुई। 10 अगस्त को बेटी ने वॉटसएप कॉल कर परिजनों को जानकारी दी कि वह वृंदावन में है। बातचीत में पता चला कि बेटी घबराई हुई है। इसके बाद बेटी का मोबाइल बंद हो गया। परेशान होकर पिता ने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर तीन बार रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को दो दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया। इसी मामले में लापरवाही और उदासीनता की वजह से चौकी प्रभारी को दंडित किया गया।

वही, गुंडा लिस्ट नहीं खोलने की वजह से नेवई थाने के प्रभारी एसआई कमल सिंह सेंगर और सुरेंद्र तारम पर 2-2 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं, आरक्षक जगमोहन साहू की आगामी एक वेतनवृद्धि एक वर्ष के लिए रोक दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here