Home छत्तीसगढ़ भाटापारा: इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रचार्य की बेटी तृप्ति ताम्हणे ने डेनमार्क...

भाटापारा: इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रचार्य की बेटी तृप्ति ताम्हणे ने डेनमार्क में किया भारत का नाम रोशन

40
0

भाटापारा में मॉर्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य प्रीति ताम्हणे की पुत्री तृप्ति ताम्हणे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी।

भाटापाराम में मॉर्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य प्रीति ताम्हणे की पुत्री तृप्ति ताम्हणे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। उन्होंने डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन स्थित भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

तृप्ति की प्रस्तुति को वहां उपस्थित भारतीय समुदाय एवं अन्य दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति और कला की झलक पूरे उत्साह के साथ दिखाई दी। तृप्ति ताम्हणे की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और भाटापारा नगरवासियों में गर्व की अनुभूति हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here