Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा के सदर बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों...

बेमेतरा के सदर बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान

33
0

शुक्रवार दोपहर के समय में बेमेतरा शहर के सदर बाजार के एक कपड़े दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ये कमरे में फैल गई, इससे लाखों रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया । लेकिन तब तक दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं इस दौरान काफी लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसे लेकर जांच की जाएगी। सबसे राहत की बात है कि इस आग से किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here