सक्ती जिले के बाराद्वार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5किलो गांजा कीमती 45 हजार रुपए और स्कूटी को जब्त कर न्यायालय पेश किया गया है। एसडीओपी मनीष कंवर ने बताया कि बाराद्वार पुलिस गांजा परिवहन की सूचना मिलने पर ग्राम सकरेली ब ओवर ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग की गई। इस बीच स्कूटी जुपिटर की तलाश लेने पर गांजा मिला जिसपर लुकेश साव, डेविड सिदार और दीपक चंद्रा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछने पर गांजा को बेचने के लिए जाने की बात कही। तीनों आरोपियों के पास से 5 किलो गांजा कीमत लगभग 45 हजार रुपए और स्कूटी जुपिटर 70हजार रुपए को जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ बाराद्वार थाने में नारकोटिक्स एक्ट धार 20 बी 29 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



