कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर में मछली पकड़ने नाव लेकर नदी में गए 42 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार युवक नदी के बीचों-बीच पहुंचा ही था कि अचानक से जल स्तर बढ़ गया और उसकी नाव में पानी भरने लगा और नाव पलट गई।
कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर में मछली पकड़ने नाव लेकर नदी में गए 42 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार युवक नदी के बीचों-बीच पहुंचा ही था कि अचानक से जल स्तर बढ़ गया और उसकी नाव में पानी भरने लगा और नाव पलट गई। युवक तैरकर बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पिछले दो दिनों से उसकी तलाश जारी थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आखिरकार नदी से शव बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां ग्राम मदनपुर में निवास करने वाले रामकुमार मरकाम उम्र (42 वर्ष) 15 अगस्त को मोनासी नदी में मछली पकड़ने के लिए नाव लेकर गया हुआ था। लगभग दोपहर लगभग 12:30 बजे नदी के बीचो-बीच पहुंचा हुआ था और मछली पकड़ने में लगा हुआ था कि इसी दौरान धीरे-धीरे कर उसके नाव में पानी भरता शुरू हो गया और उसे पता नहीं चला।अचानक जल स्तर भी बढ़ गया तब नाव का बैलेंस बिगड़ा, तब उसे पता चला कि नाव में पानी भर चुका है और इस बीच नाव पलट गई और वह नदी में वह डूब गया।
आसपास के कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गई। जिसके बाद उसके परिजनों ने इसकी सूचना मोरगा चौकी पुलिस को दी। मोरगा पुलिस की टीम पिछले दो दिनों से गोताखोरों की मदद से मोनासी नदी में रामकुमार मरकाम की खोजबीन कर रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आखिरकार रामकुमार मरकाम के शव को नदी से बरामद कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस के मामले में वैधानिक कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।
स्थानीय लोगों की माने तो नदी बहुत गहरा है और जब मछली पकड़ने गया हुआ था इस दौरान आसपास और भी लोग मौजूद थे और अकेले ही नाव में बीच नदी तक चल गया जहां अचानक से जलस्तर बनने के बाद देखा कि नाम पलट गया था और मछुआरा लापता था जहां अनहोनी होने की आशंका हुई और ग्रामीण एकत्रित हुए जहां पुलिस की मदद से खोजबीन की जा रही थी दो दिनों बाद उसका सब पुलिस ने घटना स्थल से काफी किलोमीटर बरामद किया गया। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंचे जहां परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था और उसके पत्नी और बच्चे माता-पिता साथ में रहते थे जहां इस घटना के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल है।




