धमतरी में गरीब तबके के लोगों के सिर पर भी छत हो इसके लिए सरकार द्वारा अटल आवास योजना लाया गया था।जिसके तहत गरीबो को पक्का मकान दिया गया,वही धमतरी जिले में कई अटल आवास जर्जर हालत में है।कुछ ऐसा ही हाल धमतरी शहर के रामपुर वार्ड स्थित अटल आवास का है,जो काफी जर्जर हो चुका है।ऐसे में यहां के रहवासी दहशत के साये में जीने को मजबूर है, तीन दिनों पहले अटल आवास का तीन दीवाल भरभरा कर गिर गया था।जिससे लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।जिसे लेकर अटल आवास निवासी नगर निगम पहुंचे थे और अटल आवास का नवनिर्माण कराने की मांग निगम प्रशासन की है। बता दें कि रामपुर वार्ड पिंक सिटी स्थित अटल आवास का निर्माण करीब 25 साल पहले हुआ था।जिसे 7 साल पहले जर्जर घोषित किया जा चुका है,ऐसे में यहां के लोग जान जोखिम में डालकर रहे है।यहां पर 50 परिवार रहते हैं,अटल आवास के निवासियों ने बताया कि यहां सभी मकान जर्जर हो गए हैं,ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।साथ ही बताया कि बारिश के वजह से 3 दिन पहले यहां तीन घरों की दीवारें भरभरा कर गिर गई थी।गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।बताया कि सभी रोजी मजदूरी करने वाले है, घर खाली कर किराए पर नही रहे सकते। जिसको देखते हुए यहां के निवासियों ने अटल आवास का नवनिर्माण करने की मांग की है, वहीं महापौर ने कहा कि मकान खाली करने पर ही डिस्मेंटल के बाद नवनिर्माण किया जाएगा।




