Home छत्तीसगढ़ नगर में एसडीएम लिंक कोर्ट का हुआ शुभारंभ,,,, एसडीएम पिंकी मनहर ने...

नगर में एसडीएम लिंक कोर्ट का हुआ शुभारंभ,,,, एसडीएम पिंकी मनहर ने पद संभालते ही सुनी लोगों की समस्याएं

89
0

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया द्वारा

थानखम्हरिया। नगर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय लिंक कोर्ट का 21 अगस्त को विधिवत् शुभारंभ एसडीएम पिंकी मनहर, नग

र पंचायत अध्यक्ष अनीता चंदन अग्रवाल, के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र के पूजन अर्चन के साथ किया गया उक्त अवसर पर पत्रकार अनिल सिंघानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, महाविद्याल के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेश सिंघानिया, तहसीलदार मोरध्वज साहू, नायब तहसीलदार प्रदीप तिवारी की उपस्थिति में नारियल फोड़ कर किया गया। जिससे नगर में हर्ष व्याप्त है, नगर में एसडीएम कार्यालय की मांग नगर सहित क्षेत्र के लोगों के द्वारा वर्षों से चली आ रही थी। लोगों को यहां से साजा जाना पड़ता था। नगर को सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों का कहना है, पहले अपील त्रुटि सुधार डायवर्सन , न्यायालयीन कार्यों के लिए एसडीएम कार्यालय साजा जाना पड़ता था।

 

काफी लंबे समय से मांग के बाद इस समस्या से क्षेत्र वासियों को निजात मिली है। लगभग 68 गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जो अब खमरिया में ही होगा। साथ ही तहसील में एसडीएम के बैठने से प्रशासनिक कसावट होगी। और आम जनता को काम कराने में सुविधा होगी। भेंट वार्ता के दौरान एसडीएम पिंकी मनहर ने इस मौके पर कहा, प्रशासनिक कामों और आम जनों की परेशानी को देखते हुए, कलेक्टर महोदय नेभी निर्णय लिया। और मुझे खमरिया में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नगर में एसडीएम कार्यालय खुलने से राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी आएगी। और लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो पाएगा। इस अवसर पर सद्दाम खान, वर्षा राजपूत, विजय वैष्णव, अनीश अग्रवाल, करीम बेग पार्षद, लोकेश साहू, स्वाति ध्रुवे, राजेश राजपूत, रामायण सागर वंशी , बाबू किशन दास, उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here