Home छत्तीसगढ़ दुर्ग में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, नियमों का पालन न...

दुर्ग में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई; पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार

90
0

दुर्ग के भिलाई के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सूर्या मॉल स्थित 7 स्पा सेंटरो में कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने पर सभी स्पा सेंटर के संचालिकाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से जेल भेज दिया है।

पुलिस ने अवैध रूप से संचालित स्पा एंड सेलून सूर्यामाल जुनवानी में पूर्व में दबिश दी थी। सभी स्पा सेंटर के मालिकों को समझाया गया था कि अवैध गतिविधियों का संचालन नहीं करना है, साथ ही नगर निगम द्वारा जारी गुमास्ता लाइसेंस के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद भी कई स्पा सेंटर संचालकों ने नियमों का पालन नहीं किया। जिसके बाद अब सात स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन स्पा सेंटर संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है। वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here