राजधानी रायपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिये सक्रिय इस गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 273 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
राजधानी रायपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिये सक्रिय इस गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 273 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 57 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई कबीरनगर थाना पुलिस ने की।
हीरापुर से शुरू हुई कार्रवाई
कबीरनगर पुलिस को जानकारी मिली थी कि हीरापुर स्थित वेदांत वाटिका के पास एक शख्स नशे का सौदा करने की फिराक में है। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पंजाब से हेरोइन मंगाकर अपने नेटवर्क के जरिए बेचता है।
सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटर भी दबोचे गए
जग्गू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को भी हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ में अन्य लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने टीम बनाकर दिव्या जैन, नितिन पटेल और जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी को भी गिरफ्तार किया।
अब तक 1.57 करोड़ की जब्ती
कबीरनगर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं समेत बीएनएस की धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 34 तस्करों को पकड़ा जा चुका है और करीब 1.57 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
- मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू
- विजय मोटवानी उर्फ अमन
- भूषण शर्मा उर्फ सूरज
- दिव्या जैन
- नितिन पटेल
- जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी




