Home छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार हथियार रखने वाले चार आरोपी...

बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार हथियार रखने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

204
0

भाटापारा जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में भाटापारा शहर एवं ग्रामीण थाना क्षेत्र में धारदार हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी अपने पास चाकू, छुरी जैसे धारदार हथियार रखे हुए हैं और उनका उपयोग लोगों को डराने-धमकाने में कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोपी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर धारदार हथियारों के साथ फोटो भी अपलोड कर रहे थे, जिससे लोगों में भय का वातावरण बन रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं – 1. ओमप्रकाश साहू (19 वर्ष) निवासी के.के. वार्ड, भाटापारा शहर 2. टाकेश सेन (22 वर्ष) निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण 3. निलेश वर्मा (20 वर्ष) निवासी ग्राम सेमरिया घाट, थाना भाटापारा ग्रामीण 4. तीजू वर्मा (23 वर्ष) निवासी ग्राम सेमरिया घाट, थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here