ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया द्वारा
थान खम्हरिया। नगर के वार्ड क्रमांक 3 में एक लावारिस हालत में बच्ची मिली है। जिसे रमेश पिता, शिवराम साहू ने थाना में सूचना दी। थाना प्रभारी द्वारका देशलहरे मानवता के नाते सूचना मिलने पर पुलिस गाड़ी में अस्पताल शा. स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर विनय पाटिल के अनुसार बच्ची लगभग एक रोज की है। जिसका वजन 1 किलो 500 ग्राम बताया गया है। स्वस्थ है जिसे बेमेतरा अस्पताल में देखरेख के लिए भेजा गया। नगर के वार्ड क्रमांक भवन 3 की गली के समीप नवजात बच्ची की एक कोठार के समीप छोड़कर जाना बताया गया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर रमेश पिता शिवराम ने समीप पहुंच, कर देखा तो कपड़े में लिप्त नवजात शिशु को देखकर थाना में सूचना दी। लावारिस बच्ची की सुध अभी तक उसके अपनों ने नहीं ली है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसकी देखभाल की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों के माता-पिता का पता नहीं चल पाया है। अपराध पंजीबद हो चुका है। अज्ञात माता-पिता की तलाश जारी है। वैसे संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को थाना में बैठाया गया है।





