Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार, ‘अब नहीं करेंगे चोरी’ लिखी तख्ती...

पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार, ‘अब नहीं करेंगे चोरी’ लिखी तख्ती पकड़ाकर दोनों को शहर में घुमाया

69
0

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज कुछ घंटों में दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान की गई और रात में ही दबिश देकर दोनों को धर दबोचा गया।

थाना कवर्धा पुलिस ने गुरुवार को चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरों के हाथों में ‘अब नहीं करेंगे चोरी’ लिखी तख्तियां पड़कर शहर में घुमाया। यह सब जिसने भी देखा वह भी हैरत में पड़ गया।  डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि 17 अगस्त की रात करीब एक से दो बजे के बीच नवीन बाजार स्थित यादव बर्तन दुकान के शटर की ऊपरी खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें करीब 54 हजार रुपये के सामान को चोर चोरी कर ले गई थे। मामले में प्रार्थी रूपचंद यादव पिता राजाराम यादव, मठपारा वार्ड कवर्धा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज कुछ घंटों में दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान की गई और रात में ही दबिश देकर दोनों को धर दबोचा गया। इसमें निलेश योगी पिता भगतनाथ योगी, उम्र 21 वर्ष, निवासी मिरमिट्ठी, थाना पिपरिया को घर से गिरफ्तार किया गया।  इसी प्रकार शिवा पिता मनोज देवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी खूंटूपारा, रानी बगीचा लोहारा को रात तीन बजे गंडई (केसीजी) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले करीम बेग पिता कयूम बेग, उम्र 32 वर्ष, निवासी बंदोरा, चौकी बाजार चारभाटा, थाना कवर्धा को गिरफ्तार किया गया। कवर्धा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि चोरी करने वाले हो या चोरी का माल खरीदने वाले, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here