Home छत्तीसगढ़ नवजात शिशु को स्वयंसेवी संगठन ने दी श्रद्धांजलि

नवजात शिशु को स्वयंसेवी संगठन ने दी श्रद्धांजलि

168
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया द्वारा

थानखम्हरिया। नगर में 24 अगस्त को नवजात शिशु को जन्म देने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसे एक सुनसान जगह में छोड़कर जाने का मामला प्रकाश में आया था। शिशु के स्थानीय चिकित्सालय में ईलाज के बाद इसे जिला चिकित्सालय बेमेतरा फिर वहाॅ से इसे रायपुर रिफर किया गया था लेकिन बच्ची की दुखद मौत हो गयी।
इस घटना को लेकर नागरिकों तथा कुछ संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। नगर के जयस्तंभ चौक में 25 अगस्त की शाम को मृत शिशु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञात हो कि नवजात शिशु को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वार्ड क्रमांक 3 स्थित एक बाड़ी में रख दिया गया था। उक्त शिशु की रायपुर अस्पताल में मृत्यु हो गई है। शिशु की मृतात्मा की शांति के लिए एवं उसे न्याय दिलाने के लिए आरोपी व उसके माता-पिता की गिरफ्तारी के लिए स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों व नागरिकों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी द्वारिका देशलहरे को ज्ञापन दिया व आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई। थाना प्रभारी ने कहा पुलिस तलाश में जुटी है आरोपी जहां भी छिपा होगा शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है ज्यादातर ऐसे मामलों में अपराधी मां होती है इसलिए जानकारी नहीं मिल पाती फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि पुलिस ईमानदारी से जांच करती है तो पुलिस को सफलता जरूर मिलेगी और आरोपी शीघ्र पकड़ा जाएगा ऐसी उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here