Home छत्तीसगढ़ मासूम की मौत का कौन जिम्मेदार,, नवजात बच्ची की मौत आरोपी पकड़...

मासूम की मौत का कौन जिम्मेदार,, नवजात बच्ची की मौत आरोपी पकड़ से बाहर

304
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। विगत दिनों नवजात शिशु को जन्म देने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसे एक सुनसान जगह में छोड़कर जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसका इलाज के बाद रायपुर अस्पताल में बच्ची की दुखद मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर स्वयं सेवी संगठन व नगर वासियों ने थाना में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन दिया गया था। लेकिन आज पर्यन्त आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस प्रशासन जांच में जुटी है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। महिला की अवैध तरीके से डिलीवरी कराने के बाद बच्ची सामाजिक दबाव बदनामी के भय से ही बच्चे को सुनसान जगह में छोड़कर जाना और अभी तक आरोपी माता-पिता का न मिलना संदेह जनक है।

 

पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। फिर बेमेतरा रीफर किया गया। फिर नवजात की हालत बिगड़ने लगी, उसे रायपुर भेजा गया। इसी दौरान नवजात की मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं। जांच शुरू कर दी गई, लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिली है। एसडीओपी मनोज तिर्की बच्ची की मौत को लेकर लोगों की भावनाओं को देखते हुए , थाना खम्हरिया पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। पश्चात शिव सरोवर घाट के पास देवांगन पारा, रोड का निरीक्षण किया गया। मोहल्ले में लगे कैमरे से फुटेज निकालने के लिए थाना प्रभारी द्वारिका देश लहरे को निर्देशित किया गया। जबकि सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here