Home छत्तीसगढ़ कोरबा: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मारी, अस्पताल...

कोरबा: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मारी, अस्पताल में मौत, कई घंटे बाद मृतक की पहचान

70
0

कोरबा में बुधवार की सुबह नगर के बुधवारी क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक को दुपहिया चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। पीड़ित मॉर्निंग वॉक के लिए इस क्षेत्र में पहुंचा था।

कोरबा में बुधवार की सुबह नगर के बुधवारी क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक को दुपहिया चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। पीड़ित मॉर्निंग वॉक के लिए इस क्षेत्र में पहुंचा था। हादसे को अंजाम देने के बाद बाइक चालक भाग निकला। कुछ देर के बाद लोगों ने घटना पर संज्ञान लिया और पीड़ित को अस्पताल भिजवाया। वहां पर उसकी मौत हो गई।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह लगभग 7 बजे यह घटना हुई। जानकारी मिली है कि प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्र से विभिन्न आयु वर्ग के लोग मुख्य मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। यह समय आवागमन के हिसाब से सामान्य होता है। इसलिए लोग समय का सदुपयोग करने के साथ फिटनेस पर ध्यान देने को लेकर गंभीरता दिखाते हैं

ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से आए एक बाइक चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसके लापरवाही से मॉर्निंग वॉक कर रहा व्यक्ति टकराकर सड़क पर गिर पड़ा।  इस घटना में उसे सर और  अन्य हिस्से में काफी छोटे आई और वह लहूलुहान हो गया। दूसरी और मौके की नजाकत को भापकर दुपहिया चालक चंपत हो गया। इस रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों की नजर सड़क पर दर्द से कराह रहे व्यक्ति पर पड़ी। उसका बुरा हाल देखकर लोग मौके पर रुके ।  उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी देने के साथ अपने स्तर पर मानवता दिखाई।

पीड़ित को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाने की व्यवस्था कराई गई। लेकिन अस्पताल पहुंचाने की कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि हेड इंजरी का स्तर बहुत ज्यादा होने से पीड़ित के प्राणों की रक्षा की जानी संभव नहीं हो सकी। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की ओर से  प्रतिवेदन दिए जाने पर चौकी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। पुलिस चौकी प्रभारी डीके कुजूर ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था जहां पर उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक शिवानंद सिंह पिता दूबर सिंह 83 वर्षीय बुधवारी बाजार गणेश पंडाल के पास रहने वाला था।मृतक अपने भतीजे के साथ में रहता है मूलत बिहार के रहने वाले हैं एक बेटी है जो बिहार में रहती है जिसके आने के बाद कल पंचनामा कार्यवाही कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here