Home छत्तीसगढ़ ट्रक ड्राइवर द्वारा नाबालिग बच्चों को ले जाने का प्रयास, परिजनों की...

ट्रक ड्राइवर द्वारा नाबालिग बच्चों को ले जाने का प्रयास, परिजनों की सजगता से बची अनहोनी

98
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया:- क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक ट्रक ड्राइवर द्वारा नाबालिग बच्चे को नकली पिस्तौल दिखाकर अपने वाहन में बैठाकर ले जाने की बात सामने आई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर इंदौर-पीथमपुर से अपनी गाड़ी में लोहे की पाइप भरकर रायपुर की ओर जा रहा था। बोडला थाना क्षेत्र के पास वाहन रोककर वह हवा चेक करने व फिल्टर साफ करने के बहाने खड़ा हुआ। उसी दौरान बच्चे आलमगीर पिता शोएब खान (जो अपने नाना के घर बोडला छठी कार्यक्रम में आया था) गाड़ी के पास पहुंचा। इसी दौरान ड्राइवर ने नकली पिस्तौल दिखाकर बच्चे को गाड़ी में बैठा लिया।

घरवालों ने जब बच्चे को घर पर न पाकर खोजबीन शुरू की तो आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चा उसी ट्रक में बैठकर जाते देखा गया है, जो दुकान के सामने हवा भरने के लिए रुका था। तत्काल परिजन आनंदखाना मार्ग से गाड़ी का पीछा करते हुए ग्राम सगुना तक पहुंचे, जहां ट्रक को पकड़ लिया गया।

सूचना मिलते ही खमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में ड्राइवर का कहना था कि बच्चा खुद ही उसकी गाड़ी में बैठा था और परिजन उसे परेशान कर रहे हैं। बच्चे ने भी बयान दिया कि वह अपने मन से गाड़ी में बैठा था।

थाना प्रभारी पुष्कर शर्मा ने बताया कि चूंकि मामला बोडला थाना क्षेत्र का था, इस कारण घटना दर्ज करने की कार्यवाही बोडला थाना में की गई। दोनों की आपसी सहमति के बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं वाहन को नियम उल्लंघन पर जुर्माना कर छोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here