Home छत्तीसगढ़ 10 किलोग्राम का आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया...

10 किलोग्राम का आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम

29
0

बीजापुर के गोरना-मनकेली मार्ग पर सुरक्षाबलों ने 10 किलोग्राम वजनी कमांड आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया। नक्सलियों की साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की।

जिले के गोरना मनकेली मार्ग पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नक्सलियों द्वारा बिछाए गए लगभग 10 किलोग्राम वजनी कमांड आईईडी को बरामद किया है। जवानों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर थाना पुलिस, डीआरजी, बम निरोधक दस्ते की टीम ने संयुक्त रूप से गोरना मनकेली मार्ग पर डि-माइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को सड़क पर इलेक्ट्रिक वायर नजर आई, जिसके बाद क्षेत्र की सघन सर्चिंग की गई।

सर्चिंग के दौरान एक स्टील टिफिन में छुपाकर रखा गया लगभग 10 किलोग्राम वजनी कमांड आईईडी बरामद किया गया, जो करीब 70-80 मीटर लंबी बिजली की तार से जुड़ा हुआ था। बम निरोधक दस्ते की टीम ने पूरी सावधानी के साथ आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। सुरक्षाबलों की इस त्वरित कार्यवाही से नक्सलियों के नापाक मंसूबे एक बार फिर विफल हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here