राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने जोरदार वार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कटोरा तालाब इलाके की रहने वाली युवती नव्या मलिक को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि नव्या मलिक का संबंध हाल ही में एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स के साथ पकड़े गए कुख्यात आरोपी हर्ष आहूजा से था। पुलिस को संदेह है कि ड्रग सप्लायर सिंडिकेट इस युवती का इस्तेमाल ड्रग्स डिलीवरी के लिए करता था।
पुलिस ने नव्या मलिक के पास से नशीली टैबलेट्स, ग्राहकों की सूची और ड्रग सप्लाई से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों से रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा हिस्सा उजागर हो सकता है।
अधिकारियों के मुताबिक, ग्राहकों की सूची से यह साफ होगा कि यह नेटवर्क स्थानीय स्तर पर सीमित है या फिर किसी बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। फिलहाल एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट नव्या मलिक से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सप्लायर्स की तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई रायपुर में फैले ड्रग्स नेटवर्क के लिए बड़ा झटका साबित होगी।