Home छत्तीसगढ़ ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक के राज: नार्को टेस्ट की तैयारी, अश्लील वीडियो...

ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक के राज: नार्को टेस्ट की तैयारी, अश्लील वीडियो और बड़े कारोबारियों से कनेक्शन

162
0

रायपुर की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक अब पुलिस की गहन जांच के घेरे में है। क्राइम ब्रांच ने उसे 4 सितंबर तक रिमांड पर लिया है और लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन नव्या अब तक कई अहम सवालों पर चुप्पी साधे हुए है।

रायपुर की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक अब पुलिस की गहन जांच के घेरे में है। क्राइम ब्रांच ने उसे 4 सितंबर तक रिमांड पर लिया है और लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन नव्या अब तक कई अहम सवालों पर चुप्पी साधे हुए है। यही वजह है कि पुलिस अब उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

पूछताछ के शुरुआती दौर में नव्या ने एक चर्चित शराब कारोबारी और उसके बेटे से करीबी संबंध होने की बात स्वीकार की है। उसने माना है कि कारोबारी के बेटे के साथ वह पार्टी करती रही है। दिलचस्प बात यह है कि नव्या ने उसी व्यापारी के घर का इंटीरियर डिजाइन करने के दौरान दोस्ती बढ़ाई थी।

नव्या ने पुलिस को बताया कि वह कई बार विदेश यात्रा कर चुकी है। दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव उसके पसंदीदा ठिकानों में शामिल हैं। पुलिस को खासतौर पर तुर्की यात्रा पर शक है, जहां वह एक बड़े कारोबारी के साथ तीन दिनों तक रुकी थी। अब पुलिस उसकी विदेश यात्राओं के खर्च और स्रोत का पता लगा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को नव्या के करीबी दोस्त अयान परवेज के मोबाइल से तीन आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जो कथित तौर पर नव्या के हैं। इसके अलावा अन्य लड़कियों के भी वीडियो मिले हैं, जिनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं अयान, नव्या को इन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था।

मुंबई में गिरफ्तार युवा कारोबारी पीके अग्रवाल से भी पुलिस पूछताछ कर रही थी। लेकिन इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नव्या का कनेक्शन उन युवतियों से भी जुड़ा मिला है जिन्हें पहले दुर्ग, भिलाई और रायपुर से पकड़ा गया था। पुलिस इन लड़कियों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस कड़ी में एक राजनीतिक दल से जुड़ी युवती का नाम भी सामने आ सकता है।

पैसों के लेन-देन पर फोकस
अयान परवेज और नव्या के बीच पैसों का बड़ा लेन-देन भी सामने आया है। पुलिस दोनों के बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस धंधे की डोर कई बड़े नामों तक जा सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here