Home छत्तीसगढ़ कट्टे की नोक पर लूट: रायपुर में एटीएम से लौट रहे युवकों...

कट्टे की नोक पर लूट: रायपुर में एटीएम से लौट रहे युवकों को बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार

31
0

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुई कट्टा लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह (28) को दबोच लिया है। उसके पास से नगदी रकम, वारदात में प्रयुक्त बाइक, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुई कट्टा लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह (28) को दबोच लिया है। उसके पास से नगदी रकम, वारदात में प्रयुक्त बाइक, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं उसका साथी दीपक तिवारी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

एक सितंबर को उज्ज्वल निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ जी.ई. रोड स्थित एनआईटी के पास एटीएम में रकम जमा करने पहुंचा था। मशीन खराब होने पर दोनों लौट रहे थे। कुकुरबेडा डुमरतालाब के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने स्कूटी रोकी और कट्टा तानकर 4500 रुपये लूट लिए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित की। घटनास्थल की बारीकी से जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस कबीर नगर निवासी हरमीत सिंह तक पहुंची। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए साथी दीपक तिवारी का नाम भी उजागर किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हरमीत सिंह के पास से 3700 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फरार आरोपी दीपक तिवारी की तलाश जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here