Home छत्तीसगढ़ भाटापारा में चोरों के हौसले बुलंद, बैग में हाथ डालकर निकाले पांच...

भाटापारा में चोरों के हौसले बुलंद, बैग में हाथ डालकर निकाले पांच लाख रुपये; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

228
0

भाटापारा शहर थाना से महज कुछ दूरी पर दिनदहाड़े चोरों ने पांच लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार पोहा मिल व्यापारी बैंक से पैसा निकालकर ले जा रहा था। इसी दौरान अंडरब्रिज के पास असामाजिक तत्वों ने पीछे रखे बैग में हाथ डालकर पांच लाख रुपये निकाल लिये। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। फिलहाल भाटापारा शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here